Select Page

पीपल को काटने से क्या होता है? पीपल का पेड़ काटना-शुभ या अशुभ? 

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है क्यूंकि यह वृक्ष देवी-देवताओं का निवास है। अगर पीपल के पेड़ को काटना पड़े तो इसका क्या प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है, यह जान लीजिये। 

 इसे भी पढ़ें 

| पीपल घर के सामने हो तो क्या करें

पीपल को काटने से क्या होता है ? क्या पीपल का पेड़ काटना चाहिए? 

शास्त्रों में कहा गया है, पीपल के पेड़ को काटने से पाप लगता है। पीपल को काटने से सुख-समृद्धि में हानि, पितरों में पीड़ा, शनि दोष का कुप्रभाव, ऑक्सीजन में कमी और पर्यावरण में शुद्धता नष्ट होने जैसे कई दुष्परिणाम भोग करने पड़ते हैं।  

पीपल को काटने से हो सकती है सुख-समृद्धि में हानि!

स्कंद पुराण के अनुसार पीपल श्री विष्णु जी का जीवंत स्वरूप है। पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास है। पीपल की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। लेकिन पीपल को काटने से सुख-समृद्धि में हानि हो सकती है। 

पीपल को काटने से पितरों को पहुँच सकती है कष्ट!

कहते हैं पीपल में पितरों की वास होती है। पीपल की पूजा करने से पितरों संतुष्ट होते है। लेकिन पीपल को काटने से पितरों पीड़ा हो सकती है।   

पीपल को काटने से जीवन पर पड़ सकता है शनिदेव का कुप्रभाव!

पीपल की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि दोष या शनि साढ़ेसाती दोष से मुक्ति मिलती है। लेकिन पीपल को काटने से शनिदेव का कोप आपको भुगतना पड़ सकता है।  

पर्यावरण की शुद्धता में हानि और ऑक्सीजन की कमी, पीपल को काटने की वजह बन सकता है!

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पीपल पर्यावरण शुद्ध रखने में मदद करता है। पीपल एकमात्र वृक्ष है जो वायुमंडल को 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। लेकिन अगर पीपल के पेड़ को काट दिया जाए तो वायुमंडल में शुद्धता में हानि और ऑक्सीजन में कमी हो सकती है। 

मुझे आशा है कि पीपल को काटने से क्या दुष्प्रभाव आपके जीवन पड़  सकते हैं यह आप जान गए होंगे। ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।