Select Page

क्या शुक्रवार को तुलसी लगानी चाहिए? क्या शुक्रवार के दिन तुलसी लगाना सही है ?

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार तुलसी को घर में लगाना बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। 

शुक्रवार को तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है।  

इसे भी पढ़ें 

| क्या गुरुवार को तुलसी लगानी चाहिए ?

क्या शुक्रवार को तुलसी लगानी चाहिए ? 

विष्णु पुराण के अनुसार तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का ही स्वरूप है। 

माता लक्ष्मी का जन्म शुक्रवार के दिन हुआ था।  

इसलिए शुक्रवार के दिन तुलसी लगाना और उसकी पूजा करना बहुत ही शुभ है।  

शुक्रवार को तुलसी लगाने का क्या महत्व है ? 

पुराण देवी भागवत के नवम स्कंध के 17वें अध्याय के 8 वें श्लोक में कहा गया है कि

कार्तिकी पूर्णिमायां तू सितवारे च पाद्मजः  

इस श्लोक का अर्थ है कि तुलसी माता जिस दिन इस धाम में प्रकट हुई थी वह दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन था व उस दिन शुक्रवार था। 

शुक्रवार के दिन प्रकट होने के कारण ही तुलसी माता का दिन शुक्रवार माना जाता है।

इसी कारण से शुक्रवार को अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। 

आप किसी भी शुक्रवार के दिन अपने घर में तुलसी माता की स्थापना कर सकते हैं।

शुक्रवार को तुलसी लगाना क्या वास्तु शास्त्र के अनुकूल है? 

शुक्रवार को शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का सम्बन्ध वैभव और सौभाग्य से है। 

इसलिए शुक्रवार के दिन तुलसी लगाने से घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।  

ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।  

तुलसी लगाने का सही समय क्या होनी चाहिए ? 

शुक्रवार को घर में तुलसी लगाना बहुत ही शुभ फलदायी होता है।  

शुक्रवार के दिन सूर्यास्त से पहले आप तुलसी लगा सकते हैं।  

शुक्रवार को तुलसी लगानी चाहिए या नहीं, इसकी सही जानकारी आपको मेरे इस लेख में मिल जाएगी। उम्मीद करती हूँ आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा।  अगर आपके पास कोई सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।