Select Page

शनिदेव पीपल के पेड़ से क्यों डरते हैं ? शनि देव पीपल के पेड़ से डरने के पीछे रहस्य क्या है ?  

पौराणिक कथाओं के अनुसार शनिदेव पीपल के पेड़ से डरने के पीछे बहुत ही रोचक कथा है जिसे जानने में आपकी रूचि अवस्य होगी। 

जरूर पढ़ें 

| शनिवार को पीपल पर क्या चढ़ाना चाहिए

शनि देव और पीपल से जुड़ी रोचक कथा!

पौराणिक कथा के अनुसार ऋषि पिल्लाद के माता-पिता गुजर गए थे। बड़े होने के बाद उन्हें पता चला की शनि दोष के कारण ही उनकी माता-पिता का देहांत हो गया।

क्रोधित पिल्लाद शनिदेव से बदला लेने के लिए ब्रह्माजी के शरण गए और पीपल के पेड़ के नीचे तप किया। 

पीपल के पेड़ से शनि देव क्यों डरते हैं ?

ब्रह्माजी से वरदान पाने के बाद ऋषि पिल्लाद ने वरदान में ब्रह्मदण्ड पा लिया। उन्होंने शनिदेव पर ब्रह्मदण्ड से प्रहार किया, जिस वजह से शनिदेव का पैर टूट गया। 

पिल्लाद शनिदेव से अपने माता-पिता के मृत्यु का बदला लेना चाह रहे थे।  पिल्लाद का जन्म पीपल के पेड़ के नीचे हुआ था और उसी पीपल के पत्ते खा कर ही पिल्लाद बड़े हुए थे।  इसलिए पीपल के पेड़ से शनि देव डरते थे | 

मुझे आशा है शनिदेव का पीपल के पेड़ से डरने की वजह आप जान गए होंगे। अगर आपके पास इस तथ्य से जुड़े कुछ विचार है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद।