Select Page

क्या रविवार को तुलसी लगानी चाहिए ? रविवार को तुलसी लगाना शुभ या अशुभ ?

स्कंद पुराण के अनुसार जिस घर में तुलसी का निवास होता है उस घर में हमेशा खुशहाली और धन संपत्ति बनी रहती है।  

शास्त्रों के हिसाब से कुछ निर्धारित दिन और समय है जब तुलसी लगाना वर्जित है।   

नियमों के अनुसार रविवार के दिन तुलसी लगाने के लिए मना किया गया है। 

 जरूर पढ़ें 

| क्या शनिवार को तुलसी लगानी चाहिए

क्या रविवार को तुलसी लगानी चाहिए? 

सनातन धर्म में तुलसी के विशेष महत्व है।

घर में तुलसी लगाना और उसकी विधि पूर्वक पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

रविवार के दिन लेकिन तुलसी लगाना अशुभ माना जाता है। 

क्या रविवार के दिन तुलसी का पौधा घर पर लगाना सही होता है?

पुराणों में रविवार के दिन तुलसी लगाना एवं तुलसी पर जल चढ़ाना मना है।  

इसका कारण यह है कि रविवार के दिन तुलसी माता श्री विष्णु जी के लिए व्रत रखती हैं।   

इसलिए रविवार के दिन तुलसी लगाना वर्जित है।  

इसका और एक कारण यह भी है कि  माता तुलसी को सूर्य भगवान ने श्राप दिया था । 

चूंकि रविवार सूर्य भगवान का दिन है इसलिए इस दिन तुलसी की पूजा करना व तुलसी को छूना पाप माना जाता है।

क्या रविवार को तुलसी लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही है ? 

रविवार को तुलसी लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। 

वास्तु शास्त्र में रविवार के दिन वास्तु पूजा करना एवं गृह प्रवेश करना वर्जित माना गया है। 

गृह प्रवेश के समय तुलसी की स्थापना की जाती है।  

इसलिए रविवार के दिन गृह प्रवेश करना और तुलसी लगाना मना है।

कौन से दिन तुलसी लगाना अशुभ है ? 

रविवार, एकादशी, संक्रांति, अमावस्या और रात्रि के समय तुलसी की स्थापना करना अशुभ माना जाता है।    

 

रविवार के दिन तुलसी लगानी चाहिए या नहीं और इसका कारण मैंने स्पष्ट रूप से इस लेख में बताया है।  उम्मीद करती हूँ आप इन नियमों का पालन अवश्य करेंगे। अगर आपके मन में कोई सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर साझा कीजिये।