Select Page

बेडरूम में कौन-कौन से पौधे लगा सकते हैं? बेडरूम के लिए कौन-कौन से पौधे शुभ हैं?  

घर में सुकून के पल महसूस होते हैं जब बेडरूम में वास्तु के अनुसार पौधे लगाए जाते हैं । अच्छी नींद और प्रकृति से जुड़े रहना चाहते हैं तो बेडरूम के लिए कौन-कौन से पौधे उपयुक्त हैं, जान लें।  

 जरूर पढ़ें 

| ऑफिस में कौन सा पौधा लगाना चाहिए

बेडरूम में कौन कौन से पौधे लगा सकते हैं? क्या वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में पौधे लगाना चाहिए ? 

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए बेडरूम में पौधा लगाना अच्छा है।  इसलिए बेडरूम के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सही पौधा चुनना चाहिए, जैसे कि मनी प्लांट, लकी बम्बू, लैवेंडर प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली प्लांट और ऐरेका पाम आदि पौधे।  

1. बेडरूम में लगाएं मनी प्लांट, होगी धन की वर्षा! 

मनी प्लांट हो या फिर चाइनीज़ मनी प्लांट बेडरूम  के लिए बहुत ही शुभ है। यह पौधा आर्थिक परेशानियों को दूर करता है। घर में धन की कमी को कम करता है। खिड़की के पास रखने से जीवन में विकास हो सकता है और परिवार में खुशियां बढ़ सकती है।

2. बेडरूम के लिए लकी बम्बू बनेगा खुशिओं का खज़ाना!  

बेडरूम में बांस का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  इस पौधे के साथ-साथ पति पत्नी के बीच प्रेम भी उतना ही बढ़ता है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में लगाने से सुख शांति बनी रहती है।  

3. लैवेंडर का पौधा (Lavender Plant )बेडरूम को खूब महकाए!

लैवेंडर पौधा देखने में न केवल सुंदर है उसके फूल के सुगंध से मन प्रफुल्लित हो जाता है।  इसलिए इस पौधे को बेडरूम में जरूर लगाना चाहिए।  वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा बेडरूम के लिए चमत्कार होता है।  

4. स्नेक प्लांट(Snake Plant ) नेचुरल एयर  प्यूरीफायर की तरह करता है काम! 

स्नेक प्लांट वास्तु के हिसाब से बेडरूम के लिए उपयुक्त है। यह नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह बेडरूम के सारे दूषित वायु को शुद्ध करने में मदद करता है।  

5. एलोवेरा (Aloe Vera ) का पौधा करे वायु को शुद्ध!

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा का पौधा घर के अंदर वायु को शुद्ध करने में मदद करता है। कार्बन डाइऑक्साइड के मात्रा को कम करके ऑक्सीजन के मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।  

6. पीस लिली (Peace Lily) बेडरूम के लिए बहुत अच्छा! 

पीस लिली एक बहुत ही आकर्षक पौधा है। यह पौधा रात में ओक्सिजेन प्रस्तुत करता है।  इसलिए यह बेडरूम के लिए बहुत उपयोगी है। कमरे के अंदर जितनी भी टोक्सिन है उन सभी को साफ़ करने में मदद करता है।  

7. ऐरेका पाम (Areca Palm) टोक्सिन को करे साफ़!

ऐरेका पाम पौधा बेडरूम की सुंदरता को बढ़ाता है। जितनी भी कमरे के अंदर टोक्सिन मजूद है सब साफ़ करता है। कमरे के अंदर नमी को भी हटाने में मदद करता है।  

8. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant ) बेडरूम में जरूर लगाएं! 

स्पाइडर प्लांट कमरे के अंदर हवा को प्राकृतिक उपाय से शुद्ध करता है।  इसलिए महंगे एयर पूरिफिएर की जरुरत नहीं पड़ती है। यह पौधा बेडरूम की सुंदरता को बढ़ाता भी है।  

9. इंग्लिश आइवी प्लांट (English Ivy plant) बेडरूम को देगा कमाल का लुक! 

इंग्लिश आइवी प्लांट वास्तु के अनुसार बहुत अच्छा पौधा है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यह पौधे वायु शोधक की तरह काम करते हैं।     

10. गार्डेनिया (Gardenia ) का पौधा तनाव दूर करता है! 

गार्डेनिया पौधे के फूल के सुगंध कमरे के अंदर माहौल को खुशनुमा बना देता है। इस तरह का पौधा तनाव को भी दूर करता है।  वास्तु के अनुसार भी शुभ है | 

11.चाइनीज़ एवरग्रीन प्लांट  (Chinese Evergreen Plant ) सफलता लता है!

चाइनीज़ एवरग्रीन पौधा बेडरूम  में लगाने से आपके भाग्य बदल सकता है। यह पौधा जीवन में सफलता लाता है। वास्तु के अनुसार भी यह पौधा बेडरूम के लिए अनुकूल है।

मुझे उम्मीद है बेडरूम के लिए उपयुक्त पौधे जो औषधीय गुणों से परिपूर्ण और जिनके आसपास रहने से शरीर और मन भी स्वस्थ रहता है उन सारे पौधों के बारे में आप जान गए होंगे। मेरे ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।