Select Page

क्या बुधवार को तुलसी लगानी चाहिए ? तुलसी लगाने के लिए बुधवार में क्या विशेषता है?

हिन्दू शास्त्र के अनुसार बुधवार को तुलसी लगाने व पूजा करने से कुबेर समान धन लाभ की योग बनने लगता है ।

लक्ष्मी माता की कृपा से भाग्य चमकने लगता है।  

इसे भी पढ़ें 

| क्या मंगलवार को तुलसी लगानी चाहिए ? |  

क्या बुधवार को तुलसी लगानी चाहिए ? 

हिन्दू शास्त्र में तुलसी का बड़ा ही महत्त्व है।

घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए तुलसी की स्थापना की जाती है।

तुलसी स्थापना के लिए बुधवार का दिन बहुत शुभ है।    

बुधवार तुलसी लगाने की विशेषता क्या है ?

बुधवार को विशेष रूप से बुध ग्रह का दिन माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का सम्बन्ध हरियाली से होता है। 

इसलिए घर में शुद्ध वायु के संचार के लिए बुधवार को तुलसी लगाना अच्छा है।

बुधवार को तुलसी लगाना क्यों शुभ माना जाता है ? 

पुराणों के अनुसार बुधवार का दिन श्री गणेश जी का दिन भी माना जाता है। 

मंगल मूर्ति श्री गणेश जी की कृपा परिवार पर बनी रहे इसलिए बुधवार को तुलसी लगाना शुभ होता है। 

तुलसी लगाने का उचित समय क्या है ? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को अगर सही समय और सही दिशा में लगाया जाये तो माता लक्ष्मी संतुष्ट होती हैं।

तुलसी में औषधीय गुण होते हैं, इसलिए यह वातावरण शुद्ध करने में मदद करती है।

इसलिए बुधवार के दिन सूर्यास्त से पहले तुलसी लगाना सही माना जाता है।  

क्या बुधवार को तुलसी लगाना उचित है, इसकी सही जानकारी आपको मेरे ब्लॉग से मिल गए होंगे। इस बारे में आपके पास अगर अधिक जानकारी है तो कमेंट बॉक्स में जरूर साझा कीजिये।  धन्यवाद।