Select Page

बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करें? बरगद की पूजा करने से क्या लाभ मिलता है?

हिन्दू शास्त्र में बरगद के पेड़ को वट वृक्ष भी कहा जाता है और इस पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वट वृक्ष की पूजा करने का कारण और इसकी मान्यता के पीछे का रहस्य क्या है, आइये जान लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें : 

| पीपल की पूजा कब करनी चाहिए

बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करें? बरगद की पूजा करने का महत्व क्या है ? 

शास्त्रों के अनुसार, बरगद के पेड़ को अमरत्व, लक्ष्य की प्राप्ति, स्थायित्व और वैभव का प्रतिक माना जाता है। इस देव वृक्ष में भगवान शिव जी का वास होता है। महिलाएं इस वृक्ष को परिवार की सुख-शांति और संतान प्राप्ति की कामना पूर्ति के लिए पूजा करती हैं। यह पेड़ प्राकृतिक चिकिस्या खेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बरगद की पेड़ की पूजा से ईश्वर के परम सानिध्य लाभ करना!

बरगद के पेड़ को वट वृक्ष के साथ अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है।  वेदों के अनुसार पीपल में भगवान शिव जी का वास होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से बरगद की पूजा करने से सौभाग्य, सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्य प्राप्ति होती है। 

महिलाएं बरगद की पूजा वट सावित्री व्रत के दिन परिवार की सुख-शांति और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं और संतान सुख प्राप्ति की मनोकामना  करती हैं। वट वृक्ष की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

बरगद का पेड़ जीवन में खुशहाली और शांति भर देगा, प्रतिदिन करें पूजा!

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, बरगद में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। बरगद की पूजा करने से वायुमंडल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन शांत और प्रफुल्लित रहता है।  बरगद की पत्तों का सेवन से अनेक असाध्य रोगों से मुक्ति मिलता है।  

मुझे उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद बरगद की पूजा करने का महत्त्व क्या है ये आप जान गए होंगे। ब्लॉग के अंत बने रहने के लिए धन्यवाद।