Select Page

पीपल के पेड़ पर दिया कब जलाएं ? क्या नित्य पीपल पर दिया जला सकते हैं?

पीपल के पेड़ की पूजा कर रहे हैं तो दिया अवश्य जलानी चाहिए। किन्तु क्या दिया प्रत्येक दिन जलाया जा सकता है, जान लीजिए। 

इसे पढ़ें 

| पीपल के पेड़ पर जल कब चढ़ाएं| 

पीपल के पेड़ पर दिया कब जलाएं ? पीपल के पेड़ पर दिया जलाने का विधि क्या है ? 

शास्त्रों में पीपल की पूजा में दिया जलाना शुभ माना जाता है । प्रत्येक दिन पीपल के नीचे सूर्योदय के बाद और शाम को दिया जलाने की विधि है। लेकिन रविवार के दिन पीपल के पास जाना, उसकी पूजा करना या दिया जलाना अशुभ माना जाता है।

पीपल पर प्रतिदिन दिया जलाएं, सब मंगल होगा!

पीपल का वृक्ष, एक देव वृक्ष है। इसलिए प्रातः सूर्योदय के बाद पीपल की दर्शन और पूजा किया जाए तो मानसिक शांति मिलती है। पीपल पर सूर्योदय के बाद और शाम को दिया जलाने की विधि है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

पीपल के पास इस समय दिया न जलाएं, अनिष्ट हो सकता है! 

पीपल के पास रविवार के दिन नहीं जाना चाहिए, क्यों की उस दिन पीपल पर अलक्ष्मी का वास होता है। 

रविवार के दिन पीपल की पूजा करना या दिया जलाना अशुभ माना जाता है। कहते हैं,उस दिन पीपल पर दिया जलाने से दरिद्रता आती है।   

आशा करती हूँ  इस लेख से आपको पीपल के पेड़ पर दीप कब जलना चाहिए इस बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।