Select Page

नीम का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?  नीम का पेड़ घर में लगाने से क्या फायदा है? 

नीम के पेड़ का भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक और वास्तु शास्त्र में एक विशेष स्थान है। नीम के पेड़ में कई सारे जादुई गुण छिपा है, जिसे आप इस लेख में जान पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें 

| बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करें

नीम का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है? घर में नीम का पेड़ क्यों लगाना चाहिए? 

नीम का पेड़ न केवल औषधीय गुणों के लिए हमारे लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और ग्रह दोष से भी मुक्ति दिलाता है। 

नीम के पेड़ में होता है देवताओं का वास!

नीम के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है। नीम की लकड़ी से भगवान की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं । नीम की लकड़ी हवन में भी इस्तेमाल होता है। नीम की पेड़ की पूजा करने से हनुमान जी और शनि देव प्रसन्न होते हैं।  

नीम का पेड़ पर्यावरण के लिए है बहुत उपयोगी! 

नीम के पेड़ घर में लगाने से हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थ मिट जाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता सुधरती है। नीम की पत्तियां वायु में मौजूद रसायनों और धूल की कणों को अवशोषित कर लेती है, जिससे वायु शुद्ध होती है।   

नीम घर के लिए कीट निवारक है, यह एक अच्छा प्रयोग!  

नीम के पेड़ की गंध और उसके तत्व मच्छरों, मखियों और अन्य कीटों को घर में आने नहीं देते। 

नीम स्वास्थ्य समस्या को दूर करता है!

नीम का पेड़ औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। नीम के पत्ते, छाल, बीज का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि बुखार, डाइबिटीज़, चर्म रोग, दाँतों की समस्या, त्याचा रोग और अन्य कई समस्याएं। 

फसल उत्पादन में नीम का बेहतरीन उपयोग! 

नीम का उपयोग खेती और फसल उत्पादन में पारम्परिक और आधुनिक दोनों तरीकों से किया जाता है। नीम के विभिन्न उत्पाद फसल सुरक्षा और पोषण के लिए महत्वपूर्ण है। 

नीम का उपयोग खेती में करने से न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होती है बल्कि यह पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

नीम का फैशन की दुनिया में चमत्कारी उपयोग!

नीम के पत्ते, लकड़ी और बीज से स्किनकेयर उत्पाद, हेयर ब्रश, टेक्सटाइल, फैब्रिक, प्राकृतिक रंग, गहना आदि बनाए जाते हैं और ये सारे उत्पाद पर्यावरण अनुकूल भी होते हैं।        

नीम का पेड़ वास्तु समस्या भी करता है दूर!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का पेड़ घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है,  इसलिए नीम के पेड़ को घर के दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। 

ग्रह दशाओं को प्रभावित करता है नीम का पेड़!

कहते हैं नीम का पेड़ घर में लगाने से शनि दोष से निजात मिलती है। राहु और केतु ग्रह शांत हो जाते हैं।  नीम का पेड़ घर में लगाने से पितरो प्रसन्न होते हैं।   

मुझे उम्मीद है कि इस लेख में नीम के पेड़ की इतने सारे फायदों के बारे में जानने के बाद आप नीम का पेड़ घर में जरूर लगाएंगे। ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।