Select Page

तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ? किस दिन तुलसी लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं?

तुलसी एक साधारण पौधा नहीं, एक दैवीय एवं औषधीय पौधा है। हिन्दू धर्म में तुलसी को लक्ष्मी माता के स्वरूप पूजा की जाती है, इसलिए तुलसी लगाने से पहले जान लें कौन से दिन तुलसी लगाने के लिए सही है। 

जरूर पढ़ें 

| तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए

तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ?

तुलसी के एक दैवीय पौधा होने के कारण इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इसलिए सप्ताह के कौन से दिन तुलसी घर में लगा सकते हैं व कब नहीं जानिये क्रमवार जानकारी।

सोमवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ फलदायी 

क्या सोमवार को तुलसी लगानी चाहिए? अगर आपके मन में यह सवाल है तो आप अवश्य ही सोमवार के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। आप सोमवार के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा रोपित करते हैं तो वह शुभ फलदायी होता है। 

मंगलवार के दिन तुलसी लगाने से हो जाएंगे विघ्न दूर 

क्या मंगलवार को तुलसी लगानी चाहिए ?इस संदर्भ में संशय रहने के पीछे लोग यह मानते हैं कि मंगलवार के दिन बाल काटने, बाल धोने, नाखून काटने आदि कार्य नहीं करनी चाहिए।  लेकिन हिंदू पुराणों के अनुसार मंगलवार को घर में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है। अतः आप निसंकोच मंगलवार के दिन अपने घर में मां तुलसी को स्थापित कर सकते हैं। 

 बुधवार को तुलसी लगाने से धन के देवता कुबेर देव की बरसेगी कृपा  

क्या बुधवार को लगानी चाहिए? जी हाँ, बुधवार के दिन तुलसी लगाने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। सोमवार और मंगलवार की तरह बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाने से कुछ भी अशुभ नहीं होता है।  

गुरुवार के दिन तुलसी लगाने से होगी लक्ष्मी माता का आगमन 

क्या गुरुवार को तुलसी लगानी चाहिए? अगर आप यह प्रश्न की जवाब जानना चाहते हैं तो,गुरुवार को तुलसी लगाने के शुभ दिन के रूप में जाना जाता है। गुरुवार को घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सर्वोत्तम दिन माना गया है।इसके साथ वीरवार व पूर्णिमा के संयोग रूपी दिन को घर में तुलसी लगाने के लिए भी बहुत ही शुभ माना गया है।

शुक्रवार को तुलसी लगाने से होगी मनोकामनाएं पूरी 

क्या शुक्रवार को तुलसी लगानी चाहिए? क्या शुक्रवार को तुलसी लगाना शुभ फलदायी होता है? 

इन्हीं प्रश्नों का सही जवाब अगर आप जानना चाहते हैं, तो हाँ आप शुक्रवार को तुलसी लगा सकते हैं। शुक्रवार को घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। आप किसी भी शुक्रवार के दिन अपने घर में तुलसी माता की स्थापना कर सकते हैं।

शनिवार को तुलसी लगाकर करें शनिदेव को प्रसन्न 

क्या शनिवार को तुलसी लगानी चाहिए ? इसका जवाब है हाँ।  हिंदू धर्म के अनुसार शनिवार को एक खास मंत्र स तुलसी के पौधे की पूजा करने से बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है।शनिवार के दिन अपने घर पर तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

रविवार के दिन तुलसी लगाने का ना करें पाप 

क्या रविवार को तुलसी लगानी चाहिए ?  यह एक जटिल प्रश्न है। अगर शास्त्रों की बात करें तो शास्त्रों में रविवार के दिन तुलसी को छूना भी पाप माना जाता है।हमें रविवार के दिन घर में तुलसी लगाने से बचना चाहिए। जब भी घर में तुलसी का पौधा लगाएं तो उत्तम दिनों जैसे गुरुवार, शुक्रवार, सोमवार, आदि दिनों का ही चुनाव करें।

 पूर्णिमा के दिन तुलसी की स्थापना करने से होगी पुण्य की प्राप्ति 

क्या पूर्णिमा के दिन तुलसी लगाना शुभ रहता है?जी हाँ , पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु की न सिर्फ पूजा की जाती है बल्कि इस दिन हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा व्रत भी किया जाता है।पूर्णिमा के दिन लगने वाला तुलसी का पौधा निश्चित ही शुभ फल देने वाला होता है। 

उम्मीद है इस लेख से आपके मन में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए व किस दिन नहीं इस बारे में जितने भी संदेह होंगे अब सब दूर हो गये होंगे। ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।