Select Page

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए? तुलसी लगाने के लिए कौन सी दिशा सही है?

तुलसी को वास्तु व दिशाओं की महत्ता के अनुसार स्थापित करने से शुभ फल की प्राप्ति होने लगती है। इसलिए तुलसी की स्थापना करने से पहले यह जान लें की तुलसी लगाने के लिए सही दिशा क्या है।   

जरूर पढ़ें 

| तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए? कौन सी दिशा है तुलसी लगाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त?

तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए व किस दिशा में नहीं  यह दिशाओं से मिलने वाले फल के आधार पर स्थापित करना चाहिए। दस दिशाओं में से तुलसी का स्थान हमेशा वास्तु शास्त्र के हिसाब से । 

क्या उत्तर दिशा (North) में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है?

तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और उत्तर दिशा को भगवान कुबेर अर्थात धन के देवता का स्थान माना जाता है। उत्तर दिशा अर्थात घर की North Direction में लगाई गई तुलसी घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद करती है। अतः घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। 

घर की पूर्व दिशा (East) में तुलसी का पौधा रख सकते हैं?

पूर्व दिशा सूर्य भगवान की दिशा होती है और पूर्व दिशा को देवताओं खासकर देवराज व स्वर्ग के स्वामी इंद्र का स्थान माना जाता है। पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार भी बहुत शुभ माना जाता है। आप बिना किसी संदेह के पूर्व की दिशा (East) में भी तुलसी का पौधा रख सकते हैं।

तुलसी रखने के लिए दक्षिण दिशा (South) का प्रयोग करें या नहीं ?

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। दक्षिण दिशा को पितरों व भूत पिशाच की दिशा भी माना जाता है। दक्षिण दिशा का संबंध मंगल ग्रह से होने के कारण इस दिशा को आग से संबंधित माना जाता है। इन सभी कारणों की वजह से दक्षिण दिशा को अधिकतर चीजों के लिए एक नकारात्मक दिशा माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा को कभी भी खुला यानी बिना छत के नहीं रखना चाहिए। तुलसी को खुले स्थान पर रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। इन्हीं कारणों की वजह से भी तुलसी को दक्षिण दिशा (South) में रखने से मना किया जाता है। 

क्या घर की पश्चिम दिशा (West) में तुलसी रखना शुभ है?

शास्त्रों के अनुसार पश्चिम दिशा के देवता वरुण देव (जल देवता) माने जाते हैं साथ ही इस दिशा को मनुष्यों की दिशा भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा को शुभ दिशा नहीं माना रह से ईशान्य कोण दिशा में भी सूर्यदेव समाहित होते हैं। ईशान्य कोण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

क्या उत्तर-पश्चिम (North-West) को जोड़ने वाली दिशा वायव्य में तुलसी रखना शुभ होता है?

उत्तर-पश्चिम दिशा वायु की दिशा मानी है जबकि इस दिशा के जो देवता हैं वो हैं चन्द्रदेव। वास्तु के अनुसार घर वायव्य दिशा में अधिक खाली रखना चाहिए ताकि वहां पर वायु का आवागमन सही से होता रहे। 

वायव्य दिशा को जल, अग्नि आदि तत्वों से दूर रखना चाहिए वरना घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार  तुलसी लगाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा उपयुक्त नहीं होती। 

क्या दक्षिण-पश्चिम (South-West) को जोड़ने वाली दिशा नैऋत्य में तुलसी का पौधा रखना चाहिए?

दक्षिण- पश्चिम दिशा में हरे पौधे नहीं लगाने चाहिए साथ ही नैऋत्य दिशा को राहु की खास दिशा भी माना जाता है। अगर हम घर की नैऋत्य दिशा में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे आपसी रिश्तों के बीच मतभेद शुरू हो सकते हैं। अतः नैऋत्य दिशा में तुलसी का पौधा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।

क्या दक्षिण-पूर्व (South-East) की मध्य दिशा आग्नेय में तुलसी रखना उचित होता है?

दक्षिण व पूर्व के मध्य की दिशा जिसे आग्रेय दिशा भी कहते हैं। आग्रेय दिशा में आग का तत्व शामिल होता है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हमेशा बिजली के उपकरण रखना शुभ होता है इससे घर का वास्तु सही रहता है। 

आग्नेय दिशा में तुलसी का पौधा रखने की सलाह नहीं दी जाती है।  अतः घर की आग्रेय दिशा में तुलसी का पौधा रखने से जितना हो सके बचना चाहिए।

क्या ब्रह्म स्थान है घर में तुलसी लगाने के लिए सबसे सर्वोत्तम?

तुलसी के पौधे को घर के अंदर रखना चाहिए या बाहर? वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को ब्रह्म स्थान पर लगाना सबसे सर्वोत्तम माना जाता है। ब्रह्म स्थान किसी भी घर के मध्य भाग अर्थात Centre को कहते हैं।  घर के आंगन के मध्य भाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा निश्चित ही शुभ फल देने वाला होता है।  

घर के मुख्य द्वार के सामने किस दिशा में रखें तुलसी का पौधा?

अगर आप घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा रख रहें हैं तो यह अवश्य ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा या तो उत्तर दिशा में रखा जाए या फिर पूर्व दिशा।कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार के सामने पश्चिम या दक्षिण की दिशा में तुलसी का पौधा न रखें।

क्या छत पर तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है?

क्या तुलसी का पौधा छत पर लगा सकते हैं? कई लोग तुलसी के पौधे को छत पर लगाना अशुभ मानते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। 

तुलसी का पौधा आप अपने घर का छत या बालकनी कहीं भी लगा सकते हैं  लेकिन वह दिशा तुलसी लगाने के लिए उपयुक्त होनी चाहिए।

मुझे उम्मीद है घर में तुलसी का पौधा लगाते समय यह कोशिश करें कि तुलसी का पौधा बताई गई शुभ दिशा में लगे।