Select Page

तुलसी पर किस दिन पानी नहीं देना चाहिए?क्या तुलसी पर पानी देने के लिए सही दिन का जानना जरूरी है ?  

तुलसी पर प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए लेकिन शास्त्रों में कुछ दिन जल नहीं चढाने के लिए वारन किया गया है। इसलिए वो कौन से दिन है जो तुलसी पर जल चढ़ाना वर्जित है, जान लें?

इसे भी पढ़ें 

| तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें |

तुलसी पर किस दिन पानी नहीं देना चाहिए? 7 दिन में से कौन सा दिन तुलसी पर जल चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता ?  

मैं एक गृहिणी हूँ और मेरी तरह आपको भी यह बात जानना बेहद जरूरी है कि शास्त्रों के अनुसार तुलसी पर पानी रविवार, एकादशी, सूर्य पराग और चंद्रग्रहण के दिन देना अशुभ माना जाता है। 

हफ्ते का पहला दिन, यानी सोमवार को क्या तुलसी में जल देना चाहिए ? 

सोमवार को आप पूरी ऊर्जा के साथ तुलसी पर पानी चढ़ा सकते है। तुलसी माता की आराधना करने से ही घर और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।   

 मंगलवार को प्रातः तुलसी सेवा में क्या जल चढ़ाना चाहिए ?  

मंगलवार को आप तुलसी माता को पानी चढ़ाने के साथ साथ मंत्र उच्चारण करके पूजा विधि कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आवाहन होगा। घर में धन की कमी कभी नहीं होगी।    

 बुधवार तुलसी पूजन के नियम में क्या उल्लेख है?  

बुधवार को आप पूरी निष्ठा के साथ तुलसी माँ पर पानी अर्पण कर सकते हैं। उसके साथ  साथ अखंड ज्योत, अगरबत्ती, पुष्प चढ़ाकर पूजा कर सकते हैं | तुलसी माता का स्मरण करके अपने प्रियजनों का मंगल कामना कर सकते हैं | 

क्या गुरुवार का दिन उत्कृष्ट दिन है तुलसी की आराधना करना?  

इस दिन आप तुलसी पर जल चढ़ा सकते हैं और तुलसी के मिट्टी का तिलक भी माथे पर लगा सकते हैं| तुलसी का नया पौधा लगाना है तो यह सबसे उपयुक्त दिन है तुलसी को रोपण करने का | तुलसी की सेवा करने से लक्ष्मी माता संतुष्ट होते हैं | वेदों के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी पूजन के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है।                   

शुक्रवार को तुलसी माता की कृपा पाने के लिए क्या करें ?   

 शुक्रवार को तुलसी माता की कृपा पाने के लिए तुलसी में पानी अर्पण कर सकते हैं।  तुलसी माता की आशीर्वाद सदैव परिवार पर बनी रहेगी। हमेशा स्नान के बाद ही तुलसी पर पानी चढ़ाएं। भक्ति के साथ तुलसी माता की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  

 शनिवार तुलसी मैया की दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए क्या करें ?  

शनिवार को तुलसी मैया की दिव्य आशीर्वाद पाने के लिए तुलसी पर जल अवश्य चढ़ाएं। कहते है शनिवार को तुलसी का पौधा लगाने से घर में वास्तु दोष दूर होती है। वास्तु शास्त्र  के हिसाब से तुलसी माता का आवाहन घर के लिए अत्यंत मंगलकारी होता है।  

 रविवार को नियमों का पालन न करने से क्या तुलसी मैया रुष्ट होती हैं रुष्ट?  

रविवार तुलसी पूजन के नियमों को विशेष ध्यान देना पड़ता है।  रविवार को भूल से भी तुलसी पर पानी चढ़ाना नहीं चाहिए या फिर तुलसी के पत्तों को तोड़ना नहीं चाहिए।  

कहा जाता है की इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती है। तुलसी पर पानी देने से दोष लगता है और माता तुलसी रुष्ट हो जाती हैं |  

पाठकों के द्वारा सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल : 

तुलसी पर पानी देते समय कुछ सवाल जो आपके मन में भी उठ रहे होंगे जिसका जवाब मैंने यहाँ नीचे देने की कोशिश की है| आइये इस पर नज़र डालते हैं – 

1. गुरुवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं ? 

जी हाँ बिलकुल! गुरुवार के दिन आप तुलसी पर पानी दे सकते हैं | 

2. तुलसी में किस दिन पानी नहीं देना चाहिए ? 

रविवार, एकादशी, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के दिन तुलसी पर पानी चढ़ाना नहीं चाहिए | ऐसा करने से पाप लगता है |  

3. रविवार को क्यों नहीं डालते तुलसी पर जल, क्या है इसके पीछे कारण ?

रविवार तुलसी माता भगवान विष्णु जी के लिए व्रत रखती हैं, इसलिए उस दिन तुलसी पर जल चढ़ाने के लिए शास्त्रों में मना किया गया है |

मुझे उम्मीद है तुलसी के पौधे पर कौन से दिन पानी नहीं चढ़ाया जाता इस बात जानकारी आपको मिल गयी होगी। अंत तक बने ‌रहने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद |