Select Page

क्या तुलसी छत पर लगा सकते हैं? तुलसी छत पर लगाना शुभ या अशुभ? 

अक्सर देखा गया है कि तुलसी पूजन करने वालों की यही दुविधा रहती है कि तुलसी को छत पर लगाएं या नहीं।  तुलसी छत पर लगाना शुभ या अशुभ है यह जान लीजिए।  

इसे भी पढ़ें  

| तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

क्या तुलसी छत पर लगा सकते हैं ? क्या घर का छत वास्तु के हिसाब से तुलसी लगाने के लिए सही स्थान है ?  

घर में तुलसी लगाने के लिए अगर उपयुक्त स्थान ना मिले तो हमें क्या करना चाहिए?इस परिस्थिति में घर के छत को ही तुलसी लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही तुलसी छत पर लगाने के नियमों का भी पालन करना चाहिए।    

घर के छत क्या तुलसी के लिए सही स्थान है?  

कहा जाता है, तुलसी छत पर लगाने से कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होने लगेगा। बुध हमेशा आर्थिक स्थिति को बढ़ाते हैं, इस से व्यापर में वृद्धि होती है। बुध कमजोर होने से धन की वृद्धि नहीं होगी। कुंडली में प्रकृति दोष मिलेंगे।  

लेकिन ऐसे में तुलसी को लगाने के लिए आपको अगर सही स्थान न मिले तो आप छत पर लगा सकते है। शुभ फल की प्राप्ति के लिए तुलसी को  छत पर सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। इस से नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती।     

 तुलसी लगाने के लिए सही दिशा!

वास्तु के हिसाब से छत पर उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में तुलसी लगाना शुभ है। इससे वास्तु सही रहेगा और सारी बाधाएं भी टल जाएगी।   

तुलसी को छत पर लगाने का उपाय! 

अगर आपको तुलसी लगाने के लिए सही स्थान या फिर सही दिशा नहीं मिल रहे हैं तो लाल किताब में इसका प्रतिकार लिखा हुआ है। इस से आपको बहुत सी चीज़ों पर स्पष्टता मिल जाएगी। 

प्रतिकार पूर्वक तुलसी के पास केले के पौधे को लगा सकते हैं। केले के पौधे को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। तुलसी को आप एक लाल रंग के मौली के धागे की मदद से केले के पौधे के साथ बांध सकते हैं, परिणाम स्वरूप वास्तु दोष दूर हो जाएगा और आपकी चिंता और कष्टों का लाघव जरूर होगा।  

तुलसी छत पर  लगाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर अगर आपके मन में कोई संशय है तो मेरी बताई हुई तथ्य व प्रतिकार को अपना सकते हैं। ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए  धन्यवाद।