Select Page

तुलसी के पत्तों का सेवन कैसे करना चाहिए?  क्या तुलसी के पत्तों को पकवान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है ?

तुलसी का उपयोग सिर्फ आध्यात्मिक तरीके से ही नहीं अपितु उसके गुण, स्वाद और महक को कैसे व्यंजनों में लाया जा सकता है ये जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें 

| तुलसी के बीज कैसे खाएं

तुलसी के पत्तों का सेवन कैसे करना चाहिए? तुलसी से कैसे बनाएं स्वादपूर्ण व्यंजन? 

तुलसी के उपयोग से व्यंजनों को स्वादिष्ट, मजेदार और महकदार बनाया जा सकता है। तुलसी के पत्तों का उपयोग चाय, सूप, शरबत, जूस, नमकीन आदि कई सारे व्यंजनों में कर सकते हैं।    

1. चाय में करें तुलसी के पत्तों का उपयोग !

आप चाय को खुशबूदार और ताजगी युक्त बनाने के लिए तुलसी के पत्तों का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। विभिन्न तरीके से तुलसी के पत्तों से चाय बना कर आप उसका लुफ्त उठा सकते हैं।   

तुलसी से बने चाय जैसे की तुलसी अदरक वाली चाय, तुलसी नींबू की चाय, तुलसी ग्रीन टी(Basil Green Tea), तुलसी निम्बू आइस्ड टी (Basil lemon Iced Tea)आप घर पर आसानी से बना सकते हैं जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है।   

2.  तुलसी के पत्तों को शरबत/जूस में करें इस्तेमाल!

तुलसी के पत्तों को आप अपने मन पसंद फल के रस के साथ क्रश करके उसमें डाल कर पी सकते हैं।  जैसे  निम्बू तुलसी का शरबत(Basil Lemonade) , तुलसी तरबूज जूस (Watermelon Basil Juice) मज़ेदार और फ्रेश जूस बनाकर किसी भी समय पी सकते हैं या फिर घर आये मेहमानों को बनाकर दे भी सकते हैं। कोई भी शरबत/जूस को आकर्षक बनाने के लिए आप तुलसी को सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

३. सूप में लाजवाब स्वाद लाती है तुलसी!  

तुलसी को आप वेजिटेबल सूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस से सूप का जायका बढ़ जाता है और शरीर को ताकत भी मिलती है।  आप अपने घर पर मन पसंद वेजिटेबल सूप जैसे की बेसिल कॉर्न सूप(Basil Corn Soup), टोमेटो बेसिल सूप(Tomato Basil Soup), कार्रोट बेसिल सूप(Carrot Basil Soup) बना सकते हैं।   

4. तुलसी से सलाद को स्वादिष्ट बनाएं!

तुलसी को आप सलाद में इस्तेमाल कर सकते है। स्वाद और स्वास्थ्य के लिए तुलसी से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। इसलिए अपने मन चाहा सब्जियों को काट कर उसके ऊपर तुलसी के पत्तों को डाल कर भोजन के साथ आप ले सकते हैं।   

5. तुलसी को सॉस की तरह करें प्रयोग!   

तुलसी को बड़े बड़े होटल और रेस्टोरेंट में सॉस की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। पेस्तो सॉस(Pesto Sauce) जिसे पहले इटली में बनाया गया था धीरे धीरे इसे विभिन्न देशों में बनाया जा रहा है जो की तुलसी और पाइन नट्स से बनता है। सिर्फ कुछ ही सामान इसे बनाने में लगते हैं और यह घर में आसानी से बन भी जाता है।   

6. तुलसी से पिज़्ज़ा बनाता है मज़ेदार! 

अगर आप पिज़्ज़ा को लज्जतदार बनाना चाहते हैं, तो पिज़्ज़ा के ऊपर तुलसी के पत्तों को डाल कर उसका मज़ा ले सकते हैं। यह स्वादिष्ट और करारा बनेगा।   

7. स्नैक्स में स्वाद लाती है तुलसी !

आप शाम के चाय के साथ स्नैक्स या बिस्किट्स का अगर मज़ा लेना चाहते हैं  तो आप नमकीन या फिर बिस्किट्स में भी तुलसी का प्रयोग कर सकते हैं।  

8. पास्ता के साथ तुलसी की होगी अच्छी जुगलबंदी! 

पास्ता बनाने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो तुलसी का प्रयोग जरूर कीजिएगा। यह उस पकवान को एक अलग स्वाद दिलाने में मदद करेगी । स्वादिष्ट और रुचिकर बनेगा।  

9. मीठे में करें तुलसी का प्रयोग!

बच्चों के लिए अगर आप केक बनाना चाहते हैं तो तुलसी को  बढ़िया तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप तुलसी के साथ केक अनेक स्वाद के बना सकते हैं जैसे की बेसिल ओलिव आयल केक(Basil Olive Oil Cake)स्ट्रॉबेरी बेसिल केक (Strawberry Basil Cake) इत्यादि।     

10. नूडल के साथ तुलसी की होगी बढ़िया मिश्रण! 

नूडल्स में आप तुलसी के पत्तों को इस्तेमाल करके बढ़िया स्वाद ला सकते हैं। बहुत ही बेहतरीन खुशबू और स्वाद आपको मिलेगा। 

11. तुलसी की आइसक्रीम का मज़ा गर्मिओं में जरूर लें!  

तुलसी की आइसक्रीम देखने में जितना आकर्षण है खाने में भी उतना ही स्वादपूर्ण होता है। आप अगर घर में आइसक्रीम बनाते हैं, तो आप कोई भी स्वाद के आइसक्रीम के साथ तुलसी का प्रयोग करके उसका मज़ा एक बार जरूर ले सकते हैं।  

तुलसी के पत्तों के इतने सारे प्रयोग को जानने के बाद मुझे आशा है कि आप भी इन सभी खाने के चीज़ों को घर पर बनाएँगे और अपने प्रियजनों के साथ इसका आनंद लेंगे।  मेरे ब्लॉग को अंत तक पढ़ने लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙂