Select Page

तुलसी की लकड़ी के क्या फायदे हैं ? तुलसी की लकड़ी का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है?

अपने घर पर तुलसी का पालन पोषण नियमित रूप से करने के बाद, उसके अनेकों गुणों के बारे में जान पायी हूँ। इसलिए तुलसी की लकड़ी से क्या लाभ मिलता है, ये आप भी जान लें।   

इसे भी पढ़ें 

| तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है |  

तुलसी की लकड़ी के क्या फायदे है? 14 तरीके जो आपको तुलसी की लकड़ी के लाभ के बारे में परिचित करवाएंगे 

तुलसी को सिर्फ पूजा के लिए या औषधि के रूप में नहीं बल्कि बहुत सी काज के लिए उपयोग किया जाता है | तुलसी की लकड़ी का भी उपयोग आप पूजा में, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने, रोगों के उपचार और व्यंजनों के जायका बढ़ाने आदि विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। 

1 . ब्यंजनों में अगर होगी तुलसी की काष्ठ का इस्तेमाल , बढ़ेगा स्वाद बेमिसाल 

तुलसी की प्रत्येक अवयव मनुष्य के लिए बहुत ही हितकारी है। सिर्फ औषधीय गुण ही नहीं तुलसी व्यंजनों में भी स्वाद बढ़ाती है। तुलसी की लकड़ी को आप सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक पौष्टिक आहार बन सकता है। यह आपके पाचन क्रिया को संतुलित करने में मदद करेगा। व्यंजनों का जायका भी अधिक बढ़ जाएगा।     

2 . तुलसी की लकड़ी का माला बनाएं धार्मिक भावनाओं को दिल में जगाएं 

तुलसी विष्णु जी का प्रिय है। तुलसी को अगर शरीर में धारण किया जाए तो कान्हा जी प्रसन्न होते हैं।तुलसी की लकड़ी का आप माला बना सकते हैं। तुलसी की माला पहनने से मन में सकारात्मकता का विकास होता है और धार्मिक भावना जागृत होती है।

3 .  सुंदरता निखारने में तुलसी की प्रयोग से मिलता है गजब का लाभ! 

क्या आपने कभी सोचा है तुलसी skin care product में भी इस्तेमाल किया जा सकता है ? जी हाँ, आप तुलसी की लकड़ी के चूर्ण को अगर एलोवेरा के साथ मिला कर चेहरे पर लगाएंगे तो कम दिनों में आपके चेहरे की रौनक लौट आएगी। चेहरे से झुर्रियां, मुंहासे मिट जाएंगे और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा। चेहरा साफ़ और खूबसूरत नज़र आएगा।  

4 .  हवन में करें तुलसी की लकड़ी का उपयोग, शांति और शुद्धता का होगा आगमन! 

तुलसी की लकड़ी को अगर हवन में उपयोग करेंगे तो घर में सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा। आसपास का वातावरण शांतिमय होगा। घर सुख और सौभाग्य से परिपूर्ण होगा।  

तुलसी के लकड़ी से बनाएं बर्तनों को चमकदार! 

तुलसी के लकड़ी के राख से पीतल के बर्तन साफ़ करने से बर्तन चमकने लगते हैं। 

5 . कीड़े मकड़ों से परेशां दिमाग, तो उन्हें भागने में करें तुलसी की काठ का इस्तेमाल! 

तुलसी की लकड़ी वायु शुद्ध करने में मदद करती है। अगर घर में मछर ज्यादा हो रहे हैं तो आप नारियल के छिलके, धुना और तुलसी की लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़ों को जला कर इस आसान नुस्खे से मछरों को भगा सकते है। उसके सुगंध से मच्छर नहीं आएंगे।    

6. दातुन की तरह करें तुलसी की लकड़ी का इस्तेमाल, मजबूत रहेगा दाँत कीटाणुओं की न होगी वास!  

तुलसी की लकड़ी का दांतों के लिए प्रयोग बहुत ही अच्छा है। इसे दातुन की तरह उपयोग करेंगे तो आपके दाँत मजबूत होंगे, मसूड़े स्वस्थ रहेंगे और दांतों में कीटाणु होने की संभावना कम होगी |

7. . पाएं ठंडक का एहसास, तुलसी की लकड़ी से मिलेगी राहत की साँस! 

तुलसी की लकड़ी को आप चन्दन के जैसा घिस कर उसका लेप बना सकते हैं। शरीर के किसी भी जगह पर जलन महसूस हो रही है तो तुलसी की लकड़ी के लेप को लगा सकते हैं। इस से आपको ठंडक का एहसास होगा | 

8 . अगरबत्ती की तरह तुलसी काष्ठ का करें उपयोग, मंदिर जैसी  वातावरण होगी चारों ओर!

तुलसी की लकड़ी को अगरबत्ती की तरह कपूर मिलाकर भगवान को अर्पण किया जा सकता है। उसके सुगंध से घर महक उठेगा। 

 9 . बालों की सौंदर्य बढ़ाने में तुलसी की लकड़ी बड़ा मददगार  

आज कल कम उम्र में बालों का झड़ना और सफेद हो जाना एक आम सी बात हो गयी है। ऐसे में हम घरेलु नुस्खों का उपयोग करेंगे तो यह सुरक्षित उपाय होगा। बाजार के महंगे उत्पाद से कम खर्चे में काम हो जाएगा।

तुलसी की लकड़ी के चूर्ण को पानी के साथ घोल बना कर उस घोल को बालों में लगाएं तो बाल काले और झड़ना कम हो जाएगा। तुलसी के लकड़ी को पानी में उबाल कर उस उबले हुए पानी को ठंडा करके बाल धोने में भी इस्तमाल कर सकते हैं।   

10  . सांसों की दुर्गंध को मिटाने में तुलसी से ना कोई बेहतर उपाय!

तुलसी की लकड़ी के चूर्ण से अगर प्रतिदिन सुबह ब्रश करने के बाद दंतमंजन की तरह दांत साफ किया जाए तो मुँह के दुर्गन्ध बहुत जल्द दूर हो जाते हैं।  

11.  भगवान जी की प्रतिमा को तुलसी की लकड़ी से सुसज्जित करने का बेमिसाल तरीका!

तुलसी की लड़की से आप भगवान जी के छोटे छोटे प्रतिमा बना सकते हैं या फिर मुकुट बना सकते हैं। सजाने के लिए गले का हार भी बना सकते हैं ।

12 . आजकल की फैशन में भी कर सकते हैं तुलसी की लकड़ी का भरपूर व्यवहार! 

तुलसी की लकड़ी से आप सूंदर सूंदर आभूषण जैसे की बाली, झुमके या फिर कुर्ते का बटन भी बना सकते हैं। इससे आप बालों को बांधने के लिए हेयर स्टिक भी बना सकते हैं।  

13 . पेंट ब्रश के हैंडल को तुलसी की लकड़ी से बनाने का बढ़िया उपाय!  

एक चित्रकार के लिए उसका तुली ही सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होता है। इसका बढ़िया उपयोग पेंट ब्रश के हैंडल के लिए भी किया जा सकता है | 

14 . तुलसी की लकड़ी से बनाएं मनमोहक राखी!  

रक्षा बंधन पर आप अपनी हाथों से तुलसी की लड़की से बना सकते है सूंदर राखी और अपने प्यारे भाई के कलाई पर बांध सकते हैं। इस से भाई बहिन के रिश्ते में प्यार बढ़ता है |  

मैंने इस ब्लॉग में तुलसी की लकड़ी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी है।  उम्मीद करती हूँ आपको इस जानकरी से लाभ मिला होगा। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका आभार।