Select Page

तुलसी की जड़ के क्या फायदे हैं? तुलसी की जड़ का उपयोग कैसे करें?

तुलसी की पूजा करने के साथ तुलसी की जड़ के अद्भुत फायदों के बारे में भी जान लें।        

इसे भी पढ़ें 

| तुलसी की लकड़ी के क्या फायदे हैं

तुलसी की जड़ के क्या फायदे हैं? दैनिक जीवन में कैसे करेंगे तुलसी की जड़ का उपयोग ? 

तुलसी की पत्तों की तरह तुलसी की जड़ के भी अनेक चमत्कार फायदे हैं। तुलसी की जड़ का वैज्ञानिक, धार्मिक तथा औषधि के रूप में अच्छा प्रयोग किया जा सकता है। 

1. तुलसी की जड़ से करें सकारात्मक ऊर्जा का आवाहन! 

आपके घर या कार्यस्थल पर अगर कोई कलेश या दोष है तो तुलसी की जड़ को एक पीले कपड़े में लपेटकर मुख्य द्वार के समक्ष टांग सकते हैं। इससे जितनी भी नकारात्मक शक्तियां है वो सब दूर हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा ।  

2.भू-क्षरण (Soil erosion )में  जड़ का महत्वपूर्ण अवदान!  

तुलसी की जड़ मिट्टी के अपरदन को कम करने में मदद करता है। तुलसी के जड़ें मिटटी को बांध के रखते हैं और भू-क्षरण जैसी भौतिक प्रक्रिया से मिटटी के कण को बचाते हैं। इसलिए आप तुलसी के पौधे को उस स्थान पर भी लगा सकते हैं जिस जगह पर मृदा क्षरण ज्यादातर हो रहा हो।  

3. औषधि में प्रयोग होती हैं तुलसी की जड़ !

तुलसी के जड़ें जीवाणुनाशक का काम करती हैं। शरीर को निरोग रखने के लिए जड़ के गुणों को सही मात्रा में उपयोग किया जाता है। इसलिए दुनिया भर की दवा कम्पनीज इन्हे अलग अलग औषधियों में इस्तेमाल करती हैं। 

4. पारिस्थितिकी प्रणाली में तुलसी की जड़ होगी मददगार! 

चूंकि तुलसी की जड़ें दुनिया भर में विभिन्न हिस्सों की मिट्टी के लिए अनुकूल होती हैं। इसलिए वे अलग अलग पारिस्थितिकी प्रणालियों (Ecosystem) में पौधे की खेती को आसान बनाती हैं। तुलसी ऑक्सीजन और ओज़ोन की निर्माण करती है।  तुलसी पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित करती है जिस से वनस्पति और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान नहीं पहुँचता।  

5. गंगाजल से तुलसी की जड़ की करें पूजा! 

प्रतिदिन स्नान के बाद तुसली की जड़ों पर गंगाजल छिड़कने से घर परिवार में खुशाली बनी रहती है और नवग्रह दोष दूर हो जाते हैं। घर में लक्ष्मी का वास होता है। घर धन और सुख समृद्धि से पूर्ण होता है।   

6. तुलसी की जड़ का  लगाएं तिलक, होगा सभी कार्य सफल! 

तुलसी की जड़ें तिलक बनाने में काम आती है जो की घर से बहार निकलते समय लगाया जाता है। माना जाता है कि घर से निकलते समय तुलसी की जड़ की तिलक को अगर माथे पर लगाया जाए तो सभी कार्य शुभ होते हैं।  

7. पूजा घर में तुलसी की जड़ का अच्छा प्रयोग! 

पूजा घर में इस्तेमाल होने वाले पीतल और कांसे के बर्तन साफ़ करने के लिए तुलसी की जड़ को पाउडर बना कर निम्बू के साथ मिलाकर साफ़ कर सकते है। इससे बर्तनों में चमक आ जाएगी।  

8. बेल वाले पौधों को बांधने के लिए जड़ का करें इस्तेमाल! 

दीवारों को पौधों से सजाना चाहते हैं तो आप बेल वाले पौधों को दीवार पर चढ़ाने के लिए तुलसी की जड़ को बांधने के काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।   

इस ब्लॉग में तुलसी की जड़ का क्या काम है,  इस सवाल  का आसान सा हल आपके लिए वर्णन किया है। उम्मीद करती हूँ, आपको मेरा यह ब्लॉग फायदेमंद लगा होगा।  ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।