Select Page

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं ? क्या उपहार में तुलसी का पौधा देना चाहिए? 

तुलसी माता को श्रद्धा और भक्ति से पूजने वालों को यह जानना चाहिए कि तुलसी का पौधा किसी को देना सही है या नहीं।   

जरूर पढ़ें 

|तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है|

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं ? क्या हफ्ते में किसी भी दिन तुलसी का पौधा दान कर सकते हैं ? 

किसी को उपहार में तुलसी का पौधा देना अति श्रेष्ठ विचार है और उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा किसी को भी दान किया जा सकता है और साथ ही इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि कौन से दिन तुलसी दान करना शुभ है। 

सोमवार को पूरी श्रद्धा से तुलसी दान करें!

सोमवार को तुलसी का पौधा आप किसी को भी दान कर सकते हैं। तुलसी से संबंधित धार्मिक और औषधीय जानकारी दे सकते हैं। 

मंगलवार को तुलसी दान करना आपके लिए होगा मंगलमय!  

तुलसी का पौधा मंगलवार को दान करना आपके लिए मंगलमय होगा।  इस पावन पौधे को किसी को भेंट करने से प्यार और स्नेह बढ़ता है।  

बुधवार को तुलसी दान करके प्राप्त करें ईश्वर का आशीर्वाद!

बुधवार को भी तुलसी का पौधा आप अपने प्रियजनों को या फिर किसी को भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। अपने परिवार के साथ साथ दूसरों के घर के लिए भी सुख शांति का कामना कर सकते हैं। भगवान श्री विष्णु जी की आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।  

गुरुवार को तुलसी दे कर पुण्य अर्जित करें!    

किसी को तुलसी दान करना है तो गुरुवार के दिन दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ होता है । कहते हैं गुरुवार को अगर तुलसी किसी को दान किया जाए तो उस व्यक्ति पर हमेशा लक्ष्मी माता की कृपा दृष्टि बनी रहती है।  

शुक्रवार को सकारात्मक भाव से तुलसी दान करें!  

तुलसी का पौधा आप किसी को शुक्रवार के दिन दे सकते हैं।   तुलसी के पौधे को किसी को देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है।   

शनिवार को तुलसी दान करके मन में धार्मिक भावना जागृत करें! 

तुलसी का पौधा किसी को उपहार देना चाह रहे हैं तो शनिवार को निसंदेह दे सकते हैं। इस पौधे को किसी को देने से धार्मिक भावना जागृत होती है।   

 रविवार को तुलसी दान करना हो सकता है आपके लिए अमंगल! 

रविवार को भूलकर भी किसी को तुलसी दान नहीं करना चाहिए। यह दिन तुलसी माता भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी को छूना, जल अर्पित करना या पत्तों को तोडना मना है ।

पाठकों के द्वारा सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल (FAQs)

मैंने कुछ सवालों का जवाब इस लेख में दिया है जो हर तुलसी पूजन करने वालों के मन में आ सकता है। हिन्दू परंपरा और नियमों के बारे में सभी को अवगत कराने की मैंने कोशिश की है।  

 1.क्या तुलसी किसी को दान करना सही है? 

जी हाँ बिलकुल सही है। तुलसी दान करने से तुलसी माता की कृपा दृष्टि सदैव परिवार पर बनी रहती है और दरिद्रता दूर होती है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।  

2. रविवार के दिन तुलसी किसी को दान क्यों नहीं करना चाहिए? 

रविवार के दिन तुलसी इसलिए दान नहीं करना चाहिए क्यों की इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु जी के लिए व्रत रखती है।  इस दिन तुलसी दान करने से माता तुलसी की व्रत भंग हो जाएगी।  

3. एकादशी के दिन तुलसी दान करना चाहिए या नहीं ?

एकादशी के दिन तुलसी किसी को दान नहीं करना चाहिए।  शास्त्रों के अनुसार तुलसी माता का विवाह देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ हुआ था। तुलसी माता एकादशी के दिन विष्णु जी के लिए व्रत रखती हैं।   

मुझे उम्मीद है तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं इस बात की जानकारी से आपको लाभ मिला होगा।  आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙂