Select Page

घर में बेलपत्र लगाने के फायदे क्या है? घर में बेल का पेड़ लगाने का महत्त्व?

बेलपत्र में क्या गुण है जो घर में इसे लगाने से हमारे लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जान लीजिए। 

इसे पढ़ें 

| पांच पत्ती वाला बेलपत्र का महत्व

 

घर में बेलपत्र लगाने के फायदे क्या है ? बेलपत्र को घर में क्यों लगाना चाहिए?  

बेलपत्र का पेड़ एक पवित्र वृक्ष है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस वृक्ष को घर में लगाना बहुत ही शुभ है और इस वृक्ष को लगाने से धन की वृद्धि, शुद्ध वायु की प्रवाह, कई सारे रोगों से मुक्ति तथा सौंदर्य प्रसाद के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है।   

1. घर में बेल वृक्ष होने से माता लक्ष्मी होते हैं प्रसन्न! 

घर में बिल्व वृक्ष लगाना शुभ होता है। कहते हैं घर में बिल्व वृक्ष होने से लक्ष्मी माता की आवाहन होती है। माता लक्ष्मी की आशीर्वाद से घर में धन की कमी नहीं होती। बिल्व वृक्ष की घर में होने से धार्मिक भावना जागृत होता है। प्रतिदिन बिल्व वृक्ष के दर्शन और परिक्रमा करने से पुण्य प्राप्त होता है।   

2. बिल्व वृक्ष के होने से वास्तु सही रहता है! 

घर में बिल्व वृक्ष है तो वास्तु के लिए यह बहुत शुभ है। इस पौधे को घर के उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से पवित्र ऊर्जा का संचार होता है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर के आस पास टिक नहीं पाते। 

3. शिव पूजन में बेलपत्र का महत्व!

शिव भक्तों के लिए शिव पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व होता है । बेलपत्र का शिवजी के समर्पण में उपयोग किया जाता है।  करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। जिस से वे प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति की वातावरण पैदा होती है। 

4. बेलपत्र के औषधीय गुण सर्वोत्तम! 

बेलपत्र का सेवन करने से पेट की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। यह रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। 

5. बेलपत्र और बेल से मिलेगी राहत !

बेलपत्र शरीर को ठंडक पहुंचाता है। बेलपत्र के जूस और बेल को आप शरबत बना कर पी सकते हैं । बेल से बेल स्मूदी, बेल मोजिटो, लस्सी, जाम या फिर चटनी बना सकते हैं। 

6. बेलपत्र को ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करें 

बेलपत्र को आप एक बहुत ही अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बेलपत्र के रस को चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और चेहरे पर निखार भी आता है। 

7. बिल्व वृक्ष करता है वातावरण शुद्ध 

बिल्व वृक्ष लगाने से घर के आसपास के वातावरण शुद्ध रहता है। कोई भी जहरीले जीवों का घर के अंदर प्रवेश नहीं हो पाता है। 

घर में बेलपत्र लगाने के फायदे अनेक हैं जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त हो सकती है। आशा करती हूं आपको मेरे इस लेख से लाभ मिला होगा। धन्यवाद 🙂