Select Page

घर में कौन सा पेड़ लगाना शुभ है?घर के लिए शुभ वृक्ष कौन है?   

पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही खास महत्त्व है। पेड़ हमारे स्वास्त्य के लिए जरुरी हैं, साथ ही यह घर के वास्तु के लिए भी महत्वपूर्ण हैं । घर के लिए शुभ पेड़ों के बारे में जानने के बाद आप भी ऐसे पेड़ों को अवस्य लगाना चाहेंगे।  

ये भी पढ़ें 

| घर में कौन सा पेड़ लगाना अशुभ है

घर में कौन सा पेड़ लगाना शुभ है? कौन सा पेड़ घर के लिए शुभ होते हैं?

वनस्पतियां सिर्फ हमारे पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक नहीं होतीं, अपितु उनके होने से हमारे जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पेड़ जो वास्तु के अनुसार घर के लिए शुभ होते हैं, जैसे कि नारियल, नीम, बेल, आंवला, अशोक, गुलमोहर और चंदन आदि, उनको लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

1. नीम का पेड़ लगाने से घर में देवी देवताओं की बरसेगा आशीर्वाद !   

नीम के पेड़ में देवी-देवताएँ वास करती हैं। घर के उत्तर दिशा में नीम का पेड़ लगाने से आने वाली किसी भी  आपदा आसानी से टल जाता है।  नीम का पेड़ लगाने से ही वास्तु सही रहता है। यह पेड़ वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है| 

2. आंवला का पेड़ घर में लाता है सुख समृद्धि!

हिन्दू शास्त्र में आँवला के पेड़ की पूजा की जाती है। इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। आंवला घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इस पेड़ को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से धन की वृद्धि होती है। 

3. बेल का पेड़ घर में लगाने से दरिद्रता होती है दूर!

बिल्व वृक्ष में भगवान शंकर का वास होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से माता लक्ष्मी संतुष्ट होती हैं। घर में धन की कमी कभी नहीं होती। इस पेड़ को उत्तर दिशा में लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। घर में इस पेड़ के होने से स्वास्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

4. नारियल का पेड़ घर में सौभाग्य लाता है 

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। पूजा में पहले नारियल ही रखा जाता है। नारियल के पेड़ घर में लगाने से सभी कार्य शुभ होते हैं। मनोकामनाएं सभी पूरी होती हैं। यह पेड़ भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इस पेड़ को दक्षिण दिशा में लगाना वास्तु के हिसाब से उत्तम है। 

5. अशोक का पेड़ लगाने से होगी धन का आगमन!

अशोक का पेड़ घर के सामने लगाने से सुख-सौभग्य प्राप्त होती है।  घर में इस पेड़ को लगाने से बिना किसी रूकावट के सारे काम सफलतापूर्वक होते हैं।  इस पेड़ को घर के सामने उत्तर दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पेड़ घर के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।  

6. अमरुद का पेड़ घर में लगाना मंगल है 

अमरूद का पेड़ बहुत ही गुणकारी होता है। यह पेड़ कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाता है। इस पेड़ के प्रभाव से कुंडली में बुध और गुरु का प्रभाव अच्छा रहता है, जिससे जीवन में उन्नति होती है। 

7. जामुन का पेड़ लगाने से होगी सारी मनोकामनाएं पूरी! 

जामुन का पेड़ घर में लगाने से शुद्ध वायु का प्रवाह होता है और स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। संतान सुख की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जामुन का पेड़ उत्तर दिशा को छोड़ कर और किसी भी दिशा में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।  

8. पलाश का पेड़ जीवन में भर देता हर्ष उल्लाश!  

पलाश का पेड़ घर में जरूर लगाने चाहिए। यह पेड़ धन की कमी को दूर करता है। पलाश के फूल से लक्ष्मी माता संतुष्ट होती हैं।  सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।  

9. गुलमोहर का पेड़ लगाने से बढ़ता है मान प्रतिष्ठा!

गुलमोहर के फूल बहुत ही सुन्दर और आकर्षक होते हैं।  इस पेड़ को आंगन में, दक्षिण दिशा में या फिर घर के बहार भी लगा सकते हैं। गुलमोहर के पेड़ को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में उन्नति आती है। 

10. चन्दन का पेड़ करता है वास्तु दोष दूर!

चन्दन को हम भगवान को अर्पित करते हैं और इसकी सुगंध से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।  इस पेड़ को वास्तु शास्त्र के हिसाब से, पश्चिम या दक्षिण दिशा में लगाने से शुभ फल मिलता है और घर में राहु दोष दूर हो जाता है।    

11. आम का पेड़ समृद्धि लाता है !

आम का पेड़ घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।  इस पेड़ को घर के दक्षिण दिशा में लगाना से शुभ अवसर का आगमन  होता है और जीवन में सफलता प्राप्ति होती है।  

12. पपीता का पेड़ लगाना होता है शुभ! 

पपीता के पेड़ को वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में लगाने से शुभ फल मिलता है। इस पेड़ को घर में लगाने से स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है और पाचन क्रिया सुधरती है।  पपीता के पेड़ को लगाने से गुरु ग्रह दोष शांत होता है।  

13. शमी का पेड़ लगाने से होते हैं शनि देव प्रसन्न!

शमी के पेड़ को आप अगर लगाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह पेड़ शनि देव को अति प्रिय होते हैं।  इस पेड़ को घर में लगाने से शनि देव सारे कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। 

14.  चंपा का पेड़ लगाने से होती है धनसम्पति में वृद्धिं!

चंपा के फूल सुगंध से भरी होती है। इस पेड़ को लगाने से शत्रुनाश, संतान प्राप्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चंपा के पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। 

15. बांस का पेड़ करता है नकारात्मक ऊर्जा को दूर! 

बांस का पेड़ लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। व्यवसाय या ऑफिस में तरक्की होती है। नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है।  

मुझे आशा है आपको उन पेड़ों के बारे में जानकारी मिल गयी होगी जिन्हें लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद।