Select Page

घर में कौन सा पेड़ लगाना अशुभ है? घर में कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए?

पेड़ लगाने से घर में खुशियां आने के बजाय दुख और तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हो तो सोचने वाली बात हो जाती है। इसलिए घर में पेड़ लगाने से पहले पौधों को वास्तु के अनुसार सही जगह पर लगाने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें 

| घर में कौन सा पेड़ लगाना शुभ है | 

घर में कौन सा पेड़ लगाना अशुभ है ? घर के लिए कौन सा पेड़ शुभ नहीं होते हैं ? 

पेड़ लगाने से अगर घर के माहौल में अशांति और हमारे पतन का कारण बन रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसलिए बबूल, इमली, पीपल, बरगद, बैर ऐसे कई सारे पेड़ वास्तु के हिसाब से घर में लगाने को मना किया गया है।   

1. बबुल का पेड़ घर में ना लगाएं! 

बबूल का पेड़ औषधीय गुण से परिपूर्ण है। इस पेड़ के फायदे बहुत हैं किन्तु इसे घर में नहीं लगा सकते हैं।  बबूल का पेड़ कांटेदार होते हैं, इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में लगाने से घर नकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ रहता है।  परिणामस्वरूप घर में अशांति का माहौल  बना रहता है | 

2. इमली का पेड़ घर के लिए सही नहीं !

इमली का इस्तेमाल पकवानों में होता है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं ।  लेकिन कहते हैं कि इमली के पेड़ में बुरी शक्तिओं का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस पेड़ को लगाने से सफलता में रूकावट पैदा होती है। शुभ काम में बाधा उत्पन्न होती है।  

3. मेहंदी का पेड़ घर में बढ़ाता है असंतोष !

महिलाएं त्योहारों में मेहंदी रचाने के लिए इसका उपयोग करती हैं। इस पेड़ में औषधीय गुण होते हैं, लेकिन इसके घर में लगाने से असंतोष बढ़ सकता है। मेहंदी के पेड़ में नकारात्मक ऊर्जाएं होती हैं, जिससे घर में कलेश और रिश्तों में कटुता उत्पन्न हो सकती है।

4. पीपल का पेड़ का स्थान घर में नहीं घर से दूर होनी चाहिए!  

पीपल के वृक्ष को भारतीय संस्कृति में देव वृक्ष कहा जाता है। इस पेड़ में देवताओं का वास होता है। पीपल का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ है लेकिन घर के मिट्टी लगाने से इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।  

इस पेड़ को घर में लगाने से विकास में बाधा उत्पन्न होती है और इसके जड़ें घर के नीव में दरारें पैदा कर सकते हैं।    

5.  बेर का पेड़ घर में कलेश बढ़ाता है! 

बेर एक कांटेदार पेड़ है। वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर में लगाने से मना किया गया है।  इस पेड़ को लगाने से रिश्तों में खटास पैदा होती है।  शत्रुता बढ़ने की सम्भावना रहता है।  

6.  पाकड़ का पेड़ लाता है धनहानि की संभावना!  

पाकड़ का पेड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना अशुभ माना जाता है।  इस पेड़ को घर में लगाने से अकारण शत्रुता और धनहानि की संभावना रहता है।  

7. बरगद का पेड़ विकास में बनता है रूकावट !

बरगद या वट वृक्ष बहुत ही शुभ वृक्ष है। इस पेड़ में देवताओं का वास होता है और उसकी पूजा की जाती है । इस पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को लगाने से विकास में बाधा उत्पन्न होती है। इस पेड़ को खाली स्थान या मंदिर के प्रागण में लगा सकते हैं । 

8. गूलर का पेड़ दरिद्रता लाती है!

गूलर का पेड़ कई बिमारिओं से मुक्ति दिलाता है परन्तु गूलर का पेड़ घर में लगाने से धनहानि होने की संभावना होती है। गुलर का पेड़ बाहर लगा सकते हैं, घर लिए यह पेड़ अशुभ है। 

9. खजूर का पेड़ वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता का प्रतिक हो सकता है!

खजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और कई रोगों का इलाज़ भी है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इस पेड़ को घर में लगाना मना है। इस पेड़ को घर में लगाने से समस्याएं और कलेश उत्पन्न हो सकती है। 

पेड़ लगाने से पूर्व इस बात का खयाल जरूर रखना चाहिए की कांटेदार पेड़, दूध वाले पेड़ और सूखे हुए पेड़ वास्तु के अनुसार सही नहीं है। इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकता है।  

आशा करती हूं कि आपको पता  ता चल गया होगा कि कौन सा पेड़ घर में लगाने से बचना चाहिए । ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।