Select Page

तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है? तुलसी का पौधा घर में लगाने का महत्व क्या है?  

तुलसी का पौधा अगर घर में लगाना चाहते हैं तो उस से पहले यह जान लें कि तुलसी का पौधा घर में लगाने के क्या फायदे हैं और पौधे को घर में क्यों लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें 

| क्या तुलसी छत पर लगा सकते हैं |

 

तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है ? क्या तुलसी का पौधा घर में लगाना शुभ है ? 

हिन्दू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। तुलसी घर में लगाने पीछे धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। तुलसी हमारे जीवन में सिर्फ सुख समृद्धि नहीं लाती है उसके साथ हमारे शरीर और मन को स्वस्थ और निरोग रखने में भी सहायक होती है। 

1. विष्णु जी के पूजा के लिए तुलसी लगाएं, आशीर्वाद प्राप्त करें!  

घर में तुलसी लगाने के पीछे महत्वपूर्ण कारण है भगवान विष्णु जी के प्रिय तुलसी माता हैं। भगवान विष्णु के साथ तुलसी माता की आराधना अवश्य किया जाता है अन्यथा पूजा असम्पूर्ण मानी जाती है।  विष्णु जी को भोग चढ़ाते समय तुलसी का पत्ता चढ़ाया जाता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और मन में धार्मिक भावना जागृत होती है।   

2. तुलसी वायु शोधक की तरह कार्य करती है! 

तुलसी घर में लगाने से प्रदूषण कम होता है और यह वायु शोधक के जैसा काम करती है। इसके सुगंध से घर में मच्छर और छोटे छोटे कीड़ों से छुटकारा मिलती है।      

3. तुलसी से नकारात्मक शक्ति को दूर भगाएं! 

तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि कराती है। घर में और परिवार में सुख शांति बनाए रखती है।  परिवार पर तुलसी माता का आशीर्वाद हमेशा बनी रहती है | 

4. घर में वास्तु दोष दूर करती है तुलसी! 

परिवार में अगर क्लेश लगा रहता है तो तुलसी लगाने से वो सारी परेशानी दूर हो जाती है या घर में अगर कोई वास्तु दोष रहता है तो वो भी दूर हो जाता है।  

5. घर और व्यवसाय में प्रगति करवाती है तुलसी! 

घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन की वृद्धि होती है और व्यवसाय क्षेत्र में तुलसी की स्थापना करने से व्यवसाय में जरूर उन्नति होती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं।  तुलसी माता की आशीर्वाद से कोई भी कार्य असफल नहीं होती।  

6  . तुलसी का पौधा घर में लगाएं, बीमारियों से छुटकारा पाएं! 

तुलसी से कई बीमारियों का इलाज किआ जा सकता है। आयुर्वेद में तुलसी के औषधीय रूप को चमत्कार तरीके से प्रयोग किया गया है। इस रामबाण औषधीय पौधे को घर का वैद्य भी कहा जाता है जो छोटे बड़े बिमारिओं से हमें मुक्ति दिलाती है | 

7 . पकवान को स्वादिष्ट करने में तुलसी का प्रयोग! 

आप रसोई घर में तुलसी का प्रयोग पकवान को स्वादिष्ट बनाने के लिए कर सकते हैं। इस से पकवान का जायका कई गुना बढ़ जाता है। आप तुलसी का प्रयोग चाय, शरबत, जूस सलाद में कर सकते हैं।  

8  . तुलसी की लकड़ी से भी मिल सकता है असामान्य लाभ!   

तुलसी की लकड़ी को आप विभीन्न तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जाप माला बनाने से लेकर हवन में इसका इस्माल किया जा सकता है। फैशन के चीज़ों में तुलसी की लड़की का भरपूर प्रयोग किया जा सकता है। सुंदरता को बढ़ाने में तुलसी का बहुमूल्य अवदान है। 

9 . तुलसी की जड़ का किया जा सकता है सुन्दर सा प्रयोग!

तुलसी की जड़ें भू-क्षरण के वक़्त प्रमुख भूमिका निभाते हैं जो की संरक्षण का काम करते हैं। तुलसी की जड़ के तिलक लगाने से और तुलसी के जड़ में गंगा जल का प्रयोग करने से धार्मिक भावना जागृत होती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वृद्धि होता है |

 

मुझे उम्मीद है तुलसी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ होता है, इस बात को जानने के बाद आप आज ही घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएंगे। ब्लॉग के अंत तक बने रहने के लिए आपका आभार।