Select Page

घर में कौन से पौधे लगाने अशुभ होते हैं? घर में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?

पौधे जो हमारे लिए वरदान होते हैं वहीं कुछ पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए व शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं होते हैं। इसलिए उन पौधों के बारे में जान लें, जिन्हें घर में लगाने से हमेशा बचना चाहिए।  

ये भी पढ़े 

|घर में कौन से पौधे लगाने शुभ होते हैं|

घर में कौन से पौधे लगाने अशुभ होते हैं ? कौन से पौधे आपके तरक्की के आगे रुकावट बन सकते हैं? 

पौधे जीवन में सरसता लाते हैं लेकिन कुछ पौधे आपके पतन का कारण भी बन सकते हैं। उन पौधों में से कुछ पौधे जैसे कि कांटेदार पौधे, कपास का पौधा, मेहंदी का पौधा, बोनसाई का पौधा और सूखे हुए पौधे आदि को घर में नहीं लगाना चाहिए।  

1. कांटेदार पौधों से बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा!

कांटेदार पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना उचित नहीं है। उन्हें अपने घर के सामने या कहीं भी लगाने से बचें। कांटेदार पौधे जैसे की कैक्टस, बेर का पेड़ इन सब पौधों से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन पौधों को लगाने से घर में तनाव लगा रहता है। घर में हमेशा अशांति का माहौल लगा रहता है।  

2. पीपल का पेड़ घर में लगाने से बन सकते हैं कंगाल! 

पीपल का पेड़ घर में लगाना मतलब मुशीबत को नौता देना जैसे होता है। घर के लिए यह पेड़ वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। पीपल का पेड़ आपके विकास में बाधक बन सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का वाहक बन सकता है। 

3. बोनसाई पौधे को घर में लगाने से बचें!

बोनसाई पौधों को वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। हालांकि यह पौधा देखने में बहुत ही आकर्षक है लेकिन यह पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है। तनाव का कारण बनता है।  

4. इमली का पौधा घर में लगाने का सोचें भी मत!  

इमली का पौधा भूल कर भी कभी घर में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इस पौधे में नकारात्मक शक्ति का वास होता है जिस कारण घर के अंदर हमेशा अशांति बनी रहती है। सभी मंगल कार्यों में बढ़ाएं उत्पन्न होती है। कोई भी काम सही से नहीं होते हैं।  

5. कपास का पौधा करा सकता है विपत्ति का सामना! 

कपास का पौधा या रेशमी कपास घर के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल सही नहीं है। इस पौधे को लगाने से आप कई मुसीबतों का सामना कर सकते हैं। यह पौधा आपके जीवन में अशांति का कारण भी बन सकता है। 

6 . बबूल का पेड़ बना सकता है विवाद का कारण! 

बबूल का पेड़ घर में लगाना वास्तु शास्त्र में उचित नहीं माना गया है।  इस पौधे को लगाने से परिवार में वाद विवाद लगा रहता है। घर में खुशियां आने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं।  

7.  मेहँदी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा पर लगता है रोक!

शादी हो या कोई भी त्यौहार मेहंदी का चाहिदा बढ़ ही जाता है। लेकिन मेहँदी का पौधा घर में लगाना वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से सही नहीं है। इस पौधे में औषधीय गुण भी बहुत है लेकिन मान्यता है की इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है।  इसलिए इस पौधे को कभी भी घर में न लगाएं। 

8.  खजूर का पेड़ बन सकता है आर्थिक परेशानिओं का कारण! 

खजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। लेकिन खजूर का पेड़ घर में लगाने से आर्थिक तंगी बढ़ जाता है। परिवार को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। यह पेड़ विकास में रूकावट पैदा करता है!

9. सूखे हुए पेड़ घर के लिए अभिशाप! 

कभी कभी हम गमले में पौधों को लगाने के बाद उनकी सही देखभाल नहीं कर पाते। इस वजह से पौधे स्वाभाविक तरीके से सूख जाते हैं या फिर मर जाते हैं। हम उन्हें वैसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन वो घर के लिए नकारात्मक ऊर्जा बन जाते हैं। इसलिए जब कोई पौधा सूख जाए तो उसे निकाल कर फ़ेक देना चाहिए।  

उम्मीद करती हूँ कि आपको उन पौधों के बारे में पता चल गया होगा जो हमारी बर्बादी का कारण भी बन सकते हैं और आप उन्हें घर में उगाने से  पहले एक बार जरूर सोचेंगे। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।