Select Page

घर में कौन से पौधे लगाने शुभ होते हैं? घर में कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए?  

पौधे घर में लगाने से घर की सोभा और बढ़ जाती है। इसलिए उन पौधों के बारे में भी जान लें जो वास्तु के हिसाब से घर के लिए शुभ होते हैं जिन से जीवन में सफलता मिलने लगती है।   

इसे भी पढ़ें 

| घर में कौन से पौधे लगाने अशुभ होते हैं

घर में कौन से पौधे लगाने शुभ होते हैं ? वास्तु के अनुसार कौन-कौन से पौधे आपका भाग्य बदल सकते हैं ? 

हरा-भरा पौधा घर के आस पास होने से जीवन में सकारात्मकता और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ फलदायक पौधे जैसे की तुलसी, बेल, नीम, आंवला, मनी प्लांट, बांस और हल्दी  आदि पौधे घर में लगाया जाए तो भाग्य में भी परिवर्तन हो सकता है। 

1. तुलसी का पौधा लगाने से होती है घर में लक्ष्मी का वास!  

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा वास्तु के मुताबिक अगर उत्तर पूर्व दिशा में लगाया जाए तो घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। घर में सुख शांति बनी रहती है | 

2.आने वाली सारी विपदा टल जाती है बिल्व वृक्ष के घर में होने से! 

घर के लिए बिल्व वृक्ष बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं, बिल्व वृक्ष में भगवान शंकर का वास होता है।  घर में कोई भी विपदा आए तो टल जाती है। विषैली जीव घर के आस पास भी नहीं भटकते हैं। घर में लक्ष्मी माता विराजमान होती हैं।  

3. घर के माहौल को शुद्ध बनाता है नीम का पेड़!

नीम का पेड़ घर में लगाने से घर के अंदर शुद्ध हवा का प्रवाह होता है जिस कारण शरीर स्वस्थ रहता और निरोग रहता है। कोई भी नकारात्मक ऊर्जा घर में टिकता नहीं है। पितृ दोष हो तो वो दूर हो जाता है। ईश्वर का आशीर्वाद सदैव परिवार पर रहता है। 

4.  आंवले का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार!   

आंवले का पेड़ लगाने से घर के आस पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद परिवार पर सदैव रहता है। असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है।  

5. बाँस का पेड़ लगाने से जीवन में उन्नति निश्चित है! 

घर में बांस का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। घर में सुख शांति बनी रहती है। शरीर स्वस्थ रहता है और दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहती है।  बच्चों का पढ़ाई में ध्यान लगा रहता है। 

6. मनी प्लांट घर में लगाएं और भाग्य में बदलाव महसूस करें!  

मनी प्लांट पौधा लगाने से घर और व्यवसाय में धन की वृद्धि होती है। यह पौधा भाग्य में एक अच्छा परिवर्तन लाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कहते हैं, यह पौधा जितनी तेजी से बढ़ता है धन भी उतनी ही तेजी से बढ़ने लगती है। 

7. हल्दी का पौधा घर के लिए अत्यंत मंगल है!

हल्दी के पौधे को अगर उत्तर या पूर्व दिशा में लगाया जाये तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ता रहता है।  

8. श्वेत अर्क पौधे के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा का होता है विनाश!

श्वेत अर्क का पौधा घर के लिए अत्यंत शुभ है। कहते हैं इस पौधे में श्री गणेश जी का वास होता है। श्वेत अर्क फूल को अगर भगवान  शिव जी को चढ़ाया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है।  

9. नारियल का पौधा घर के लिए बेहद शुभ!

नारियल का पौधा लगाने से जीवन में सफलता मिलती है। घर में वास्तु दोष हट जाता है। कोई भी बाधा घर में आए तो उसका जल्द ही समाधान हो जाता है।

10. केले का पौधा जीवन में खुशियां लाता है!  

केले का पौधा घर में लगाने से कोई भी शुभ कार्य अच्छे से सम्पर्ण हो जाता है। परिवार में खुशियां बनी रहती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।  

11. अशोक का पेड़  घर के लिए शुभ फलदायी! 

अशोक का पेड़ घर के मुख्या द्वार के पास लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अशोक का पेड़ घर में होने से कोई भी कार्य बिना बाधा के पूरा हो जाता है। 

12. अनार का पौधा घर में जरूर लगाएं! 

अनार का पौधा घर के सामने लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से धन की वृद्धि होती है। संतान सुख मिलता है।  

13. घर के माहौल को खुश करता है स्नेक प्लांट!  

स्नेक प्लांट (snake plant) घर में लगाना बहुत शुभ है। यह वायु को शुद्ध करता है।  नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने नहीं देता।  

14. पारिजात का पौधा मन को शांति प्रदान करता है! 

पारिजात का पौधा लगाने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। पारिजात पुष्प के सुगंध से सारे तनाव दूर हो जाते हैं।  घर में शांति बनी रहती है। 

15. रजनीगंधा का पौधा जीवन में लाता है खुशियां बेशुमार!

रजनीगंधा का पौधा घर में लगाने से सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके फूल के सुगंध बहुत ही मनभावन है इसलिए रिश्तों में भी खुशियां बनी रहती है। 

16. जेड प्लांट वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत ही शुभ !

जेड प्लांट के पत्ते देखने में गोल गोल सिक्के के तरह होते हैं। स्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। यह पौधा धन में वृद्धि करता है और परिवार में सुख शांति बनाए रखता है।  

17. सदाबहार पौधा पाजिटिविटी से भरा हुआ!  

इस पौधे में सफ़ेद या पर्पल रंग के फूल आते हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत है और वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत शुभ हैं। यह पौधा परिवार में पाजिटिविटी लाता है और धन की भी वृद्धि होती है। 

18. गेंदे का पौधा घर में सुख समृद्धि लाता है! 

गेंदे का फूल दो तीन किस्म के होते हैं और यह पौधा जीवन में सौभाग्य लाता है। यह पौधा पूजा के लिए बहुत शुभ होते हैं | 

19. पीस लिली का पौधा जीवन में लाता है नवीनता! 

पीस लिली का पौधा वास्तु के अनुसार बेहद शुभ है। इसे आप बेडरूम में लगा सकते हैं। यह पौधा जीवन में ख़ुशी, धन में वृद्धि और भाग्य में बदलाव ला सकता है।  

20. शमी का पौधा शनि दोष से दिलाता है मुक्ति! 

शमी का पौधा घर में लगाना वास्तु के लिए बहुत ही फलदायी होता है। 

इस पौधे को घर में लगाने से कुंडली में शनि दोष सही हो जाता है। 

घर में कोई अनहोनी होने नहीं देता।  वास्तु के अनुसार इसे पश्चिम दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है। शनि देव प्रसन्न होते हैं।    

21. ऐरेका पाम घर के सुंदरता को बढ़ाने में करता है मदद! 

ऐरेका पाम घर में जरूर लगाना चाहिए। यह पौधा घर की सोभा बढ़ता तो है और  घर के अंदर नमी को नियंत्रण में रखता है। घर के अंदर वायु को शुद्ध करता है।  

 

मुझे उम्मीद है आप पौधों के बारे में जान गए होंगे जो घर के लिए बेहद शुभ हैं।  ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।