Select Page

ऑफिस में कौन कौन सा पौधा लगाना चाहिए? ऑफिस के लिए कौन सा पौधा शुभ है ? 

ऑफिस में अच्छा माहौल और पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रखने के लिए पौधा लगा सकते हैं। लेकिन कौन सा पौधा ऑफिस के लिए उपयुक्त है ये जान लीजिए। 

जरूर पढ़ें 

|बेडरूम में कौन कौन से पौधे लगा सकते हैं

ऑफिस में कौन कौन सा पौधा लगाना चाहिए? कौन से पौधे ऑफिस के लिए सही है ? 

वास्तु शास्त्र में  पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। ऑफिस में तरक्की पाने के लिए ऑफिस डेस्क पर पौधे जैसे की मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली, लकी बम्बू, जेड प्लांट आदि पौधे जरूर लगाएं। 

1. ऑफिस डेस्क पर सजाएं मनी प्लांट, तरक्की निश्चित है!

ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। इस पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा पर लगाना चाहिए। यह पौधा धन और प्रसिद्धि लाता है। 

2.ऑफिस में शांति बनाए रखने में लकी बांबू मददगार ! 

कार्यस्थल में पौधे लगाने से शांति बना रहता है जिस से दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए ऑफिस डेस्क पर एक कांच के पात्र में पानी के साथ इस पौधे को रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार लकी बांबू शांति और भाग्य को आकर्षित करता है। ऐसा करने से किसी भी काम में कभी अड़चन नहीं आती।   

3. जेड प्लांट ऑफिस के लिए बहुत ही लकी !

जेड प्लांट ऑफिस डेस्क पर सजाने से बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह छोटा सा पौधा देखने में भी सुन्दर है। इसका अच्छे से देखभाल करने से हमेशा हरा भरा रहता है। यह पौधा जीवन में सफलता और समृद्धि लाता है।  

4. पीस लिली के पौधे से सजाएं ऑफिस डेस्क !

पीस लिली का पौधा देखने में बहुत ही आकर्षक है। इस पौधे को वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से काम में सफलता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पौधा एक वायु शोधक की तरह भी काम करता है। 

5. लोटस प्लांट उन्नति का प्रतीक!

लोटस प्लांट ऑफिस के लिए एक बहुत ही अच्छा इंडोर प्लांट है। यह पौधा नैतिकता, शुद्धता, धन और समृद्धि को दर्शाता है। देखने में भी बहुत खूबसूरत पौधा है। इसे ऑफिस के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं या फिर ऑफिस के अंदर भी लगा सकते हैं।   

6. स्नेक प्लांट ऑफिस के माहौल को शांत बनाएगा! 

स्नेक प्लांट ऑफिस के माहौल को शांत रखता है। यह पौधे वातावरण को शुद्ध करता है। तनाव को दूर करने में मदद करता है। इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर हो या ऑफिस हमारे स्वास्थ्य के लिए और वास्तु के अनुसार जरूर लगाना चाहिए ।  

7. एलोवेरा प्लांट ऑफिस डेस्क के लिए बहुत अच्छा!

एलोवेरा का पौधा घर में लगाने के साथ ऑफिस में भी लगा सकते हैं। एलोवेरा प्लांट कम रोशनी में भी बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी यह पौधा बहुत अच्छा है।इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में मदद करता है।  

मुझे उम्मीद है आप ऑफिस में इन सारे पौधों को जरूर लगाएंगे। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया।